बलिया में शारदीय नवरात्र का पहला दिन, मंदिरों में उमड़े:घट स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बलिया के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्मबेला में मंदिर के कपाट खुलते ही 'जय माता दी' और 'जय मां दुर्गे' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने सुबह या अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले कई लोग गंगा स्नान के लिए निकले। वे स्नान के बाद मिट्टी लेकर अपने घरों या पूजा स्थलों पर कलश स्थापित करेंगे। बलिया नगर और ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। जिले के कई प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां पचरूखा देवी मंदिर पर पहुंचे भक्तों ने बताया कि माता रानी सच्चे मन से आने वालों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के पंडाल बनाने का काम भी चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)