नवरात्र पर सजाया गया भव्य पंडाल:देवगढ़ कमासिन में मां दुर्गा की आराधना, रोज बांटा जा रहा प्रसाद

Oct 16, 2026 - 07:39
0
नवरात्र पर सजाया गया भव्य पंडाल:देवगढ़ कमासिन में मां दुर्गा की आराधना, रोज बांटा जा रहा प्रसाद
प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा के देवगढ़ कमासिन गांव में शारदीय नवरात्र पर जय बुढ़िया माई दुर्गा पूजा युवा एकता मंडल द्वारा मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है। आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे इलाके में भक्ति का माहौल है। समिति के अध्यक्ष साहेब मिश्रा ने बताया कि नवरात्र पर पंडाल को खास तरीके से सजाया गया है। रोज पूजा-आरती के बाद प्रसाद बांटा जा रहा है। मेवा हलवा और सेब-केला का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया, जिसे उन्होंने श्रद्धा से ग्रहण किया। शारदीय नवरात्र में माता रानी का आगमन खुशी की बात है। यह पर्व आस्था और सद्भाव का संदेश देता है। इस दौरान कई श्रद्धालु शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User