पुलिस कमिश्नर ने डेढ़ घंटे भाजपा नेता से पूछताछ की:आसपास के हैं प्रदेश मंत्री को लूटने वाले, जेल से छूटे बंदियों का रिकॉर्ड खंगाला गया

Oct 16, 2026 - 07:39
0
पुलिस कमिश्नर ने डेढ़ घंटे भाजपा नेता से पूछताछ की:आसपास के हैं प्रदेश मंत्री को लूटने वाले, जेल से छूटे बंदियों का रिकॉर्ड खंगाला गया
भाजपा नेता रमेश यादव को बंधक बनाकर हुई लूट का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने अब कमान अपने हाथों में ली है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ने अपने कैंप कार्यालय में रमेश यादव के बयान दर्ज किए। करीब डेढ़ घंटे में उनसे पूरा घटनाक्रम जाना। इसी बीच पुलिस की 8 टीमों को बदमाशों की कुछ और फुटेज और मोबाइल फोन नंबरों के जरिए सुराग मिले हैं, जिससे पता चला है कि घटना में शामिल लुटेरे आसपास के गांव के ही हैं। पुलिस का दावा है कि सबकुछ ठीक रहा तो 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा हो सकता है। सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने लूट की थी सेन पश्चिम पारा के न्योरी स्थित फार्म हाउस में सोमवार रात घुसे नकाबपोश दो बदमाश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री व बिधनू के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह यादव को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 34 लाख के जेवर और नकदी लूट ले गए थे। इस वारदात में पुलिस को बदमाशों के जाने के दौरान का एक ही कैमरे का फुटेज मिला था, जिसमें फुटेज धुंधली आई थी। जबकि फार्म हाउस में करीब 30 कैमरे लगे हैं। हालांकि जिस जगह से हाल में प्रवेश होता है, वहां का कैमरा खराब है। इसके अलावा जिस तरह से रमेश बंधक होने व मुंह पर कपड़ा ठुंसे होने व ऊपर से टेप लगे होने के बावजूद संघर्ष कर खुद ही मोबाइल फोन से प्रधान व कर्मचारियों को फोन किया और घटना बताई। घटना में रमेश यादव की जगह फार्म हाउस के केयर टेकर व न्योरी गांव के प्रधान राम नरेश यादव ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इन सभी स्थिति पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। जांच में लापरवाही करने पर पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि गुरुवार शाम रमेश सिंह यादव को कैंप कार्यालय में बुलाकर उनके डेढ़ घंटे तक बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान कई सवालों के जवाब मिलने से घटना होने की पुष्टि हो रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कुछ मोबाइल फोन नंबर मिलने से पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में रहने वाले और हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की लोकेशन देखी जा रही है। कुछ लोग पुलिस के हाथ भी लगे हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User