नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:घाटमपुर में आसपास क्षेत्र से लोग दर्शन करने पहुंचे, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Oct 19, 2026 - 12:18
0
नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:घाटमपुर में आसपास क्षेत्र से लोग दर्शन करने पहुंचे, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
कानपुर के घाटमपुर में नवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के अंतिम दिन भोर पहर से ही नगर समेत आसपास क्षेत्र में स्थित देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है। यहां शक्ति पीठों में श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर माता के स्वरूप के दर्शन किए। यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। कई जगहों पर देवी मंदिरों के भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। माता को विदाई देने उमड़ी भक्तों की भीड़ घाटमपुर नगर स्थित मां कूष्मांडा देवी शक्ति पीठ, पतारा स्थित मां काली देवी शक्ति पीठ, नागेलीनपुर स्थित मां नागेली देवी मंदिर, भदरस स्थित मां भद्रकाली शक्ति पीठ, गंभीरपुर स्थित मां ज्वाला देवी शक्ति पीठ में नवरात्रि के अंतिम दिन माता के स्वरूप के दर्शन करने के लिए तहसील क्षेत्र में स्थित शक्ति पीठों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। यहां पर सुबह तीन बजे में भक्त माता के मंदिर में पहुंचकर माता के स्वरूप की पूजा अर्चना करने लगे थे, भक्तो ने मंदिर में माता को सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, कलावा, भोग पान सुपाड़ी, नारियल आदि चढ़ाकर माता से अपनी मनोकामना मांगी है। नगर निवासी भक्त सत्यम सिंह, पूतु पांडेय, पंकज पाण्डेय, आशीष ने बताया कि आज से नवरात्र खत्म हो रहे है। ऐसे में भक्त माता के दर्शन कर अपनी अपनी मनोकामना मांग रहे है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी हुई सभी मुरादे माता रानी पूर्ण करती है। कई जगहों पर देवी मंदिरों में भक्तों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी बल तैनात घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि आज नवरात्रि का अंतिम दिन है ऐसे क्षेत्र में स्थित विभिन्न देवी मंदिरों ने भक्त भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिरों में पुलिस बल के साथ ही पीएसी बल भी तैनात किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी लगाया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User