बदायूं में महानवमी पर कन्या भोज आयोजित:श्रद्धालुओं ने बालिकाओं को आमंत्रित कर भोजन कराया, लिया आशीर्वाद

Oct 19, 2026 - 12:18
0
बदायूं में महानवमी पर कन्या भोज आयोजित:श्रद्धालुओं ने बालिकाओं को आमंत्रित कर भोजन कराया, लिया आशीर्वाद
बदायूं में नवरात्र की महानवमी पर नगर उझानी में कन्या भोज का आयोजन किया गया। सुबह तड़के से ही कन्याओं को भोजन कराने के लिए गलियों में रौनक दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने घरों में नन्ही बालिकाओं को आमंत्रित कर भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले अष्टमी पर हवन-पूजन किया गया। इसके बाद महानवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User