नवरात्रि के पांचवें दिन कड़ाधाम में उमड़े श्रद्धालु:कौशांबी में मां शीतला दरबार में किए स्कंदमाता के दर्शन, गंगा स्नान कर मांगी सुख-समृद्धि

Oct 15, 2026 - 11:45
0
नवरात्रि के पांचवें दिन कड़ाधाम में उमड़े श्रद्धालु:कौशांबी में मां शीतला दरबार में किए स्कंदमाता के दर्शन, गंगा स्नान कर मांगी सुख-समृद्धि
कौशांबी में नवरात्र के पांचवे दिन गुरूवार की भोर हुई मंगला आरती के बाद दूर दराज के आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान कड़ाधाम स्थित मां शीतला दरबार में माता के दर्शन के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता स्वरूप का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सबसे पहले दर्शन को आये श्रद्धालुओं ने कुबरीघाट, हनुमान घाट और कालेश्वर घाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद मां के दरबार में नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते कड़ाधाम क्षेत्र में रात से ही चहल-पहल रही। धूप और गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। भोर की मंगला आरती से ही मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद,चुनरी और श्रृंगार की दुकानों से खरीदारी भी की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। एंटी रोमियो टीम और एलआईयू ने भी निगरानी की। वहीं ड्रोन कैमरों से मेला क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पर बराबर नजर रखी जा रही है। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी और कड़ाधाम इंस्पेक्टर महेश सिंह ने पैदल भ्रमण कर कड़ाधाम में लगे नौदिवसीय मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा घाटों पर पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान न करने के लिए जागरूक किया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय ने बताया कि नवरात्र दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इनकी आराधना से संतान सुख, मानसिक शांति, ज्ञान और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। साथ में सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले भक्तों को सुख-समृद्धि और निरोगी काया का भी आशीर्वाद मिलता है। कौशांबी में नवरात्र के पांचवे दिन गुरूवार की भोर हुई मंगला आरती के बाद दूर दराज के आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान कड़ाधाम स्थित मां शीतला दरबार में माता के दर्शन के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता स्वरूप का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सबसे पहले दर्शन को आये श्रद्धालुओं ने कुबरीघाट, हनुमान घाट और कालेश्वर घाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद मां के दरबार में नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देश के कई हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते कड़ाधाम क्षेत्र में रात से ही चहल-पहल रही। धूप और गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। भोर की मंगला आरती से ही मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद,चुनरी और श्रृंगार की दुकानों से खरीदारी भी की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। एंटी रोमियो टीम और एलआईयू ने भी निगरानी की। वहीं ड्रोन कैमरों से मेला क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पर बराबर नजर रखी जा रही है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी और कड़ाधाम इंस्पेक्टर महेश सिंह ने पैदल भ्रमण कर कड़ाधाम में लगे नौदिवसीय मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा घाटों पर पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान न करने के लिए जागरूक किया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय ने बताया कि नवरात्र दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इनकी आराधना से संतान सुख, मानसिक शांति, ज्ञान और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। साथ में सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले भक्तों को सुख-समृद्धि और निरोगी काया का भी आशीर्वाद मिलता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User