नवरात्रि की अष्टमी मनाई:रामनगर में सजाई झांकी में की महिला, पुरुष और बच्चों ने भक्तिभाव से मां दुर्गा की पूजा
प्रतापगढ़ के गौरा विकासखंड के रामनगर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मां दुर्गा के पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। रामनगर में नवरात्रि को लेकर भक्ति का माहौल है। मां दुर्गा का पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। दिनभर भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। आसपास के गांवों से भी लोग पूजा करने पहुंचे। हिंदू धर्म में नवरात्रि की अष्टमी का खास महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मां की पूजा करते हैं और परिवार की सुख-शांति मांगते हैं। अष्टमी पर भक्तों में खास उत्साह दिखा। पंडाल में मां दुर्गा के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। महिला, पुरुष और बच्चों ने भक्तिभाव से पूजा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)