शामली में 25 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित:7 बार से ज्यादा चालान, जुर्माना नहीं भरा, पहले भी 50 से अधिक पर हुई कार्रवाई
शामली। यातायात नियमों की बार-बार अनदेखी करने और चालान का जुर्माना जमा नहीं करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सात से अधिक बार चालान होने के बावजूद जुर्माना नहीं भरने वाले 25 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। विभाग ने ऐसे चालकों को चिह्नित कर कार्रवाई तेज कर दी है। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के चालान किए जाते हैं। इसके बावजूद कुछ चालक बार-बार नियम तोड़ते हैं और चालान की राशि जमा नहीं करते। ऐसे वाहन चालकों को चिह्नित कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 50 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। बार-बार चालान होने के बावजूद जुर्माना जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस से भी मांगा ब्योरा एआरटीओ ने बताया कि लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की पहचान के लिए पुलिस से भी ब्योरा मांगा गया है। विभाग का उद्देश्य ऐसे चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है, जो बार-बार नियम तोड़ने के बावजूद जुर्माना जमा नहीं करते।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)