नवरात्रि में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति:आर्यनगर के मां कामदा दुर्गा मंदिर में स्थापित होगी इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा

Oct 14, 2026 - 10:25
0
नवरात्रि में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति:आर्यनगर के मां कामदा दुर्गा मंदिर में स्थापित होगी इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा
गोरखपुर में आर्यनगर विजय रोड स्थित शुक्ला हाता के श्री श्री मां कामदा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की अष्टधातु की प्रतिमा पिछले 35 वर्षों से विराजमान है। मंदिर की देखरेख मंजू मिश्रा करती हैं। यहां मोहल्ले और आसपास के लोग प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। नवरात्र में मंदिर में मां दुर्गा की विशेष प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा करीब 23 वर्षों से चली आ रही है। यह आयोजन मंदिर के मुख्य पुजारी हरिकेश मिश्रा और समिति के सहयोग से किया जाता है। पिछले पांच वर्षों में मां की प्रतिमा अपनी सुंदरता और भव्यता के कारण विशेष पहचान बना चुकी है। इस बार नवरात्र में गोरखनाथ मंदिर के मूर्तिकार बी. पॉल के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User