दरवाजे पर टाटी बांधने को लेकर विवाद, चार से मारपीट:सिद्धार्थनगर में 37 दिन बाद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
सिद्धार्थनगर के महदेवा गंगाराम गांव में दरवाजे पर टाटी बांधने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों से मारपीट हुई। इस घटना में शिकायतकर्ता समेत परिवार के चार लोग घायल हुए। पुलिस ने 37 दिन बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विनय कुमार ने शिकायत में बताया कि 6 सितंबर को सुबह 10 बजे वह अपने दरवाजे पर टाटी बांध रहे थे। इसी दौरान परिवार के टोलश्वर, ज्ञानेश्वर, रेनू देवी और मनमोहन से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की। देखें, 2 तस्वीरें… मारपीट में विनय कुमार, उनकी पत्नी, भाई और भाई की पत्नी को चोटें आईं। घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। चिल्हिया थाने में 13 अक्टूबर को शिकायतकर्ता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)