नवरात्रि में मांस की दुकानें बंद करने की मांग की:सहारनपुर में VHP ने धार्मिक भावनाएं आहत न होने और निगरानी बढ़ाने की मांग की

Oct 07, 2026 - 14:50
0
नवरात्रि में मांस की दुकानें बंद करने की मांग की:सहारनपुर में VHP ने धार्मिक भावनाएं आहत न होने और निगरानी बढ़ाने की मांग की
सहारनपुर में शारदीय नवरात्रि के दौरान महानगर में मांस की दुकानों और मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे डीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं का हवाला देते हुए प्रशासन से नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। VHP महानगर अध्यक्ष प्रवीण बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया कि शारदीय नवरात्रि हिंदू समाज का प्रमुख धार्मिक पर्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत, पूजा-पाठ और देवी उपासना करते हैं। सहारनपुर जिले में स्थित मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्रि के दौरान दूर-दराज से श्रद्धालु सहारनपुर महानगर से होकर सिद्धपीठ की ओर जाते हैं। संगठन ने कहा कि मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मांस की बिक्री अथवा प्रदर्शन होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान महानगर क्षेत्र में मांस की दुकानों और मांस बिक्री को नियमानुसार बंद रखने के निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों और महानगर क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों की ओर से नियमित निरीक्षण और निगरानी कराई जाए। इससे प्रशासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित हो सकेगा और किसी तरह की स्थिति उत्पन्न होने से रोका जा सकेगा। इस दौरान लोग व्रत रखकर देवी की उपासना और पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में यदि खुले में मीट और मांस की बिक्री होती है तो इससे जनभावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से नवरात्रि की अवधि में मांस बिक्री की दुकानों को कुछ समय के लिए बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर संगठन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन नवरात्रि की संवेदनशीलता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User