नवरात्रि में मिशन शक्ति टीम मंदिरों तक पहुंची:महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय बताए, कहा शोहदों को मुंहतोड़ जवाब दें
उन्नाव में शारदीय नवरात्रि के दौरान मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर उन्नाव पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मंदिर परिसरों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। मंदिरों में पहुंचकर किया जागरूक थाना सोहरामऊ की एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति टीम ने पहाड़पुर स्थित दुर्गा मंदिर में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। टीम ने उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और बताया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या परेशानी होने पर पुलिस की मदद ली जा सकती है। वहीं, शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत थाना असोहा की मिशन शक्ति टीम ने गोसाई खेड़ा मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सावधानियों के बारे में बताया। थाना अचलगंज की टीम ने बाबाखेड़ा मनोकामना मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसी क्रम में थाना आसीवन की मिशन शक्ति टीम ने कादिरपुर गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी। 1090 से लेकर 112 तक की दी जानकारी जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और एंबुलेंस सेवा 108 के उपयोग के बारे में बताया गया। टीमों ने समझाया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या किसी अन्य आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता मांगी जा सकती है। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखने और किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)