प्रतिभा चयन परीक्षा में 151 छात्रों ने लिया हिस्सा:पाठा छात्र-छात्रा अभिनंदन समिति 31 साल से कर रही आयोजन
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के सपहा बजरंग इंटर कॉलेज में रविवार को पाठा छात्र-छात्रा अभिनंदन समिति, न्याय पंचायत रुकमा खुर्द ने 31वीं प्रतिभा चयन परीक्षा आयोजित की। 164 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 151 विद्यार्थी शामिल हुए और 13 गैरहाजिर रहे। उज्ज्वल भविष्य की कामना की समिति 31 साल से यह परीक्षा आयोजित कर रही है। इसका मकसद ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचानना, बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है। इससे छात्रों को अपनी योग्यता जांचने और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील सिंह, बुद्ध विलास सिंह, चन्द्रकान्त सिंह, हरी नारायण, विमल किशोर, कामता प्रसाद, राज नारायण यादव, भीम सिंह, गोपाल कृष्ण, भोला प्रसाद, रामपाल, अभिराम, अभिलाष, बृज जीवन लाल, समाजसेवी मुकेश पटेल और भैरव प्रसाद मौजूद थे। समिति ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)