नवरात्रि में विशेष सत्संग:सहारनपुर में आर्ट ऑफ लिविंग की भक्ति और संगीत का संगम; मिलन मेहता ने गाए भजन

Oct 16, 2026 - 13:59
0
नवरात्रि में विशेष सत्संग:सहारनपुर में आर्ट ऑफ लिविंग की भक्ति और संगीत का संगम; मिलन मेहता ने गाए भजन
सहारनपुर में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 15 अक्टूबर को Temple of Knowledge (TOK), मिशन कंपाउंड में नवरात्रि विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। रात्रि 9 से 10:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ज्ञान का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मिलन मेहता, गोपाल चोपड़ा, रामबीर भैया, असित भैया और साधना शर्मा सहित आर्ट ऑफ लिविंग के लगभग 30 सदस्य शामिल हुए। विशेष अतिथि राकेश राणा भी उपस्थित रहे। सत्संग के मुख्य गायक मिलन मेहता, असित भैया और गोपाल भैया रहे। उनके भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित साधकों ने सामूहिक भजन, ज्ञान और सत्संग के माध्यम से आनंद एवं आंतरिक शांति का अनुभव किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को भक्ति, सकारात्मकता और ध्यान के माध्यम से जीवन में प्रेम, शांति और प्रसन्नता अपनाने की प्रेरणा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User