नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा:बुलंदशहर में मंदिरों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण, खुर्जा में समाधान दिवस
बुलंदशहर में नवरात्रि और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शनिवार दोपहर 2 बजे डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और मंदिरों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। अखंड ज्योति लेकर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन मार्गों का जायजा लिया, जहां से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। उन्होंने नवरात्रि में अखंड ज्योति लेकर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पुलिस बल और पीएसी की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश भी दिए। खुर्जा कोतवाली में समाधान दिवस आयोजित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ अधिकारियों ने जनसमस्याओं के निस्तारण पर भी ध्यान दिया। खुर्जा कोतवाली परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम खुर्जा, सीओ और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)