न्यायालय कर्मी अमित मिश्रा का अंतिम संस्कार:पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि, घाट पर पुलिस रही तैनात
फर्रुखाबाद के सलेमपुर निवासी न्यायालय कर्मी अमित मिश्रा का बुधवार सुबह 9 बजे पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घाट से कुछ दूरी पर पुलिस बल तैनात रहा। अमित की मंगलवार को सीने में दर्द के बाद मौत हो गई थी। रास्ते में हुई थी अमित की मौत 36 वर्षीय अमित मिश्रा न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मंगलवार सुबह उनके सीने में तेज दर्द हुआ था। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हमले की तहरीर पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया परिजनों का आरोप है कि अमित के साथ 27 सितंबर को हमला हुआ था। उन्होंने राजेपुर थाने में तहरीर दी थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद से अमित परेशान चल रहे थे। परिवार ने इसी तनाव को उनकी मौत से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कलेक्ट्रेट पर रात तक चला था धरना कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार ने मंगलवार को हंगामा किया था। शाम 5 बजे के बाद न्यायालय के कर्मचारी भी अमित के समर्थन में कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए थे। धरना रात 12:30 बजे तक चला। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम अमित का मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए थे। पांचाल घाट पर पुलिस रही मौजूद बुधवार सुबह अमित का शव अंतिम संस्कार के लिए पांचाल घाट लाया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी रही। पुलिस बल घाट से कुछ दूरी पर तैनात नजर आया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)