न्यायालय कर्मी की मौत पर दरोगा निलंबित:हमलावरों पर कार्रवाई न करने का था आरोप, थानाध्यक्ष भी हटाए गए
फर्रुखाबाद में न्यायालय कर्मी अमित मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी आरती सिंह ने राजेपुर थाने के दरोगा आशुतोष यादव को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही राजेपुर के थानाध्यक्ष राजीव पांडेय को अमृतपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमृतपुर के थानाध्यक्ष दर्शन सिंह को राजेपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने यह कार्रवाई बुधवार शाम की। सलेमपुर निवासी न्यायालय कर्मी अमित मिश्रा 27 सितंबर को ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान भरखा गांव के पास बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया। अमित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन परिजनों के अनुसार हमलावरों के खिलाफ तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने में दरोगा से मिलने जाते रहे अमित अमित मिश्रा को हमलावरों से जान का खतरा था। वह मामले में कार्रवाई के लिए दरोगा आशुतोष यादव से मिलने थाने भी गए थे। आरोप है कि दरोगा उन्हें कार्रवाई का भरोसा देने के बजाय टरकाते रहे। इस बीच मंगलवार को अमित मिश्रा की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर के बाद परिजनों और न्यायालय कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। परिजनों और न्यायालय कर्मचारियों ने किया था हंगामा अमित मिश्रा की मौत के बाद परिजनों और न्यायालय कर्मचारियों ने थानाध्यक्ष राजीव पांडेय और दरोगा आशुतोष यादव पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। न्यायालय कर्मचारियों ने धरना भी दिया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार शाम को अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड, दोनों थानाध्यक्ष बदले मामले में बुधवार शाम एसपी आरती सिंह ने राजेपुर थाने के दरोगा आशुतोष यादव को सस्पेंड कर दिया। साथ ही राजेपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय को अमृतपुर थाने का इंचार्ज बनाया गया है। अमृतपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह को राजेपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)