न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, विजिबिलिटी सामान्य:एक डिग्री पारा घटा, धूप खिली; जिला अस्पताल में 50 हजार ब्लड जांच हुई

Oct 18, 2026 - 10:58
0
न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, विजिबिलिटी सामान्य:एक डिग्री पारा घटा, धूप खिली; जिला अस्पताल में 50 हजार ब्लड जांच हुई
संभल में विजिबिलिटी सामान्य होने के साथ ही न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है। मौसम विभाग में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अलर्ट जारी किया है वहीं कल के मुकाबले आज एक डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बीच AQI 163 अस्वस्थ स्थिति में पहुंचा है। रविवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 24 डिग्री से दर्ज किया गया है। अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है। मौसम साफ करने के साथी सुबह से निकल रही धूप के बाद हल्की गर्मी का भी एहसास है लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से सुबह और रात में मौसम ठंडा है। गंगा किनारे की तहसील शहरी इलाकों के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट है। एक हफ्ते में तीन बार हुई बारिश से मौसम ने करवट ली है। बीती 09 अक्टूबर को 12 मिलीमीटर और 11 अक्टूबर को 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, बीते गुरुवार को 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। दिन में धूप से थोड़ी गर्मी रहती है इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी कमल कुमार ने बताया कि सुबह शाम का मौसम काफी ठंडा हो गया है। दिन में धूप से थोड़ी गर्मी रहती है, बार-बार मौसम बदलने का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसरार ने कहा कि पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदला है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक हफ्ते में 50,000 से अधिक ब्लड जांच हुई है। वर्तमान स्थिति में मरीजों की संख्या घटी है और अभी 22 मरीज भर्ती हैं। पिछले 20 दिन से प्रतिदिन 1000 के लगभग ओपीडी जा रही है। 6 घंटे में 10 डॉक्टर ओपीडी कर रहे हैं, इसके अनुसार आधा मिनट में हर मरीज को दवाई और जांच लिखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User