हरदोई में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' की होर्डिंग फाड़ीं:सवायजपुर में धार्मिक-सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश पर FIR दर्ज
हरदोई जनपद के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' की क्षेत्र में लगी होर्डिंग फाड़ने से संबंधित मामला सामने आया है। दावा किया गया पिछले 6 माह से अराजकतत्व सामाजिक सद्भाव और विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में सवायजपुर कोतवाली में कस्बा निवासी रोहित सिंह ने दंगा भड़काने की कोशिश और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा शनिवार की देर रात 11:06 पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है होर्डिंग, पोस्टर फाड़ने के साथ चोरी के उद्देश्य से विधायक आवास मार्ग पर लगा स्टील का बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। होर्डिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया शिकायत में बताया गया है कि पिछले करीब छह महीनों से कुछ अराजक तत्व योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र का माहौल खराब करने पर आमादा हैं। 15 अक्टूबर की रात माता गोवर्धनी मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान व भागवत कथा के मुख्य मार्ग पर लगे पोस्टरों को फाड़ दिया गया। इसके अगले ही दिन 16 अक्टूबर की मध्य रात्रि को मुख्य मार्ग की होर्डिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और विधायक आवास मार्ग पर लगे स्टील के बोर्ड को भी चोरी के उद्देश्य से क्षतिग्रस्त करने का दुस्साहस किया गया। पीड़ित के मुताबिक, लगातार हो रही इन वारदातों से इलाके में तनाव पैदा करने की नापाक कोशिश की जा रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर गहन छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)