ओडीएफ वार्ड में सामुदायिक शौचालय बदहाल:महिलाएं और बच्चे रेलवे ट्रैक पर शौच जाने को मजबूर

Oct 10, 2026 - 07:44
0
ओडीएफ वार्ड में सामुदायिक शौचालय बदहाल:महिलाएं और बच्चे रेलवे ट्रैक पर शौच जाने को मजबूर
गाजीपुर के वार्ड नंबर 16 कपूरपुर के तेलपुरवा में सामुदायिक शौचालय की बदहाली से लोग परेशान हैं। शौचालय का निर्माण पूरा नहीं होने और पानी, बिजली व सफाई की व्यवस्था न होने से महिलाएं और बच्चों को मजबूरी में शौच के लिए रेलवे ट्रैक पर जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वहां जाते समय कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। एक महिला के ट्रेन की चपेट में आने से घायल होने का मामला भी सामने आया था। करीब 36.81 लाख रुपये की लागत से बना यह शौचालय इस्तेमाल के लायक नहीं है, जबकि वार्ड ओडीएफ घोषित है। वार्ड निवासी खतिजू, गुड़िया और शकीला ने बताया कि शौचालय बने कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन इसकी हालत बहुत खराब है। परिसर में गंदगी और तेज बदबू है। पानी की व्यवस्था नहीं है, दरवाजे टूटे हैं और नलों में नल की टोंटी नहीं लगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ युवक यहां नशा करते हैं और सामान को भी नुकसान पहुंचाया है। देखरेख और सफाई के अभाव में परिसर बदहाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User