ओलावृष्टि से फसलें खराब, किसानों ने मांगा मुआवजा:धान खरीद में देरी न हो, गन्ने का मूल्य 600 रुपये करने की मांग
बरेली में ओलावृष्टि और खराब मौसम से फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह फौजी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। किसानों ने धान, मक्का, गन्ना, उड़द, मूंग, तिल जैसी फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर जल्द मुआवजा देने को कहा। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों से निष्पक्ष जांच की मांग की गई। यूनियन ने सभी धान खरीद केंद्र समय पर शुरू करने और पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने पर जोर दिया। किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए, ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े। राजकीय कृषि बीज भंडार बरेली और बिथरी ब्लॉक के गोदाम प्रभारियों के खिलाफ शिकायतों की जांच मांगी गई। गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में दुर्गा प्रसाद, नंद किशोर, साहिल पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, सरस्वती, ममता, नेमवती, गोरावती, मुन्नी देवी, हरिशंकर, नरेश सहित अन्य लोग थे। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)