ओवरलोड-वाहनों से अवैध-वसूली केस में लोकेटर के घर छापा:रायबरेली में 5 घंटे की कार्रवाई में लाखों की नकदी, चेक और डेटा बरामद

Oct 04, 2026 - 09:21
0
ओवरलोड-वाहनों से अवैध-वसूली केस में लोकेटर के घर छापा:रायबरेली में 5 घंटे की कार्रवाई में लाखों की नकदी, चेक और डेटा बरामद
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट, लखनऊ के सर्च वारंट पर पुलिस ने देर रात लोकेटर मोहित सिंह के घर छापा मारा। पुलिस टीम ने करीब पांच घंटे तक घर की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान लाखों रुपए की नकदी, चेक और कुछ डेटा बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंबाला पश्चिम गांव स्थित मोहित सिंह के घर पर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी और अन्य सामग्री को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 11 नवंबर 2025 को STF ने की थी कार्रवाई मामला 11 नवंबर 2025 को ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में यूपी एसटीएफ की कार्रवाई से जुड़ा है। एसटीएफ के उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह की तहरीर पर लालगंज कोतवाली में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में अंबाला पश्चिम निवासी मोहित सिंह, अयोध्या के बेजू पुरवा टिहुरा निवासी ट्रक चालक सुनील यादव, एआरटीओ प्रवर्तन फतेहपुर पुष्पांजलि, उनके चालक सिकंदर, यात्री कर अधिकारी फतेहपुर अखिलेश चतुर्वेदी, उनके चालक अशोक तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन रायबरेली अंबुज, उनके दीवान नौशाद, एआरटीओ रायबरेली रिहाना, उनके चालक सुशील और मिथुन के नाम शामिल थे। ओवरलोड वाहनों को पास कराने के नाम पर वसूली का आरोप पुलिस के अनुसार, मामले में मोहित सिंह, ट्रक चालक सुनील यादव समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। आरोप है कि लोकेटर ओवरलोड वाहनों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करते थे। अब इसी मामले में कोर्ट के सर्च वारंट पर मोहित सिंह के घर तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी, चेक और डेटा को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User