पैरा एशियन गेम्स में उतरेंगे मेरठ के तीन खिलाड़ी:प्रीति 100-200 मीटर दौड़ में लेंगी हिस्सा, आयुष शॉटपुट और अनुभव दोनों रेस में करेंगे प्रतिभाग

Oct 18, 2026 - 06:03
0
पैरा एशियन गेम्स में उतरेंगे मेरठ के तीन खिलाड़ी:प्रीति 100-200 मीटर दौड़ में लेंगी हिस्सा, आयुष शॉटपुट और अनुभव दोनों रेस में करेंगे प्रतिभाग
जापान में आयोजित हो रहे पैरा एशियन गेम्स की आज से शुरुआत हो रही है जिसमे मेरठ के तीन पैरा एथलीट प्रीति पाल, आयुष वर्मा और अनुभव पैरा एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ियों का भारतीय पैरा एथलेटिक्स दल में चयन हुआ है। जापान में होने वाली इस प्रतियोगिता में तीनों से पदक की उम्मीद है। प्रीति पाल टी-35 श्रेणी में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। आयुष वर्मा एफ-53 श्रेणी में शॉटपुट में दम दिखाएंगे, जबकि अनुभव टी-36 श्रेणी में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में उतरेंगे। 2024 में दोनों इवेंट में जीते थे कांस्य पदक मेरठ के गंगानगर की रहने वाली प्रीति पाल ने वर्ष 2024 के पैरालंपिक खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, दोनों में कांस्य पदक जीते थे। वह वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कोच गजेंद्र के नेतृत्व में तैयारी कर रही हैं। वह प्रतिदिन 6 से 8 घंटे अभ्यास कर रही हैं। उनकी तैयारी में जिम, वर्कआउट और मसल्स ट्रेनिंग पर भी ध्यान दिया गया है। प्रीति का कहना है कि उन्होंने अपनी कमियों को दूर करने के लिए मेहनत की है। अब वह प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जापान से पदक जीतकर लौटने की उम्मीद कर रही हैं। अनुभव से भी पदक की उम्मीद मेरठ के पैरा एथलीट अनुभव टी-36 श्रेणी में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। वह इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। नई दिल्ली में हुई इंटरनेशनल पैरा ग्रैंड प्रिक्स में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में कांस्य और 200 मीटर में रजत पदक जीता था। अब पैरा एशियन गेम्स में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आयुष शॉटपुट में दिखाएंगे दम मेरठ के सदर बाजार निवासी आयुष वर्मा एफ-53 श्रेणी के पैरा एथलीट हैं। वह भाला फेंक, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेते हैं। पैरा एशियन गेम्स में वह शॉटपुट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयुष इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2025 में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा आठवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में भी उन्होंने शॉटपुट और भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User