पांचाल घाट पर पितृ अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:फर्रुखाबाद में गंगा स्नान और तर्पण शुरू, पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया दान-पुण्य

Oct 10, 2026 - 11:18
0
पांचाल घाट पर पितृ अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:फर्रुखाबाद में गंगा स्नान और तर्पण शुरू, पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया दान-पुण्य
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर पितृ अमावस्या के मौके पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह 5 बजे से ही लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की। पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान, पितरों के निमित्त दान और तर्पण का विशेष महत्व माना जाता है। इसी मान्यता के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांचाल घाट पहुंचे। स्नान के बाद लोगों ने जरूरतमंदों को दान देकर अपने पितरों को याद किया और श्रद्धा जताई। हरदोई से कन्नौज तक के जिलों से पहुंचे लोग पांचाल घाट पर फर्रुखाबाद के अलावा हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा और कन्नौज से भी श्रद्धालु आते हैं। शनिवार को भी सुबह से ही अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों ने गंगा स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए। आचार्यों ने कराई तर्पण की विधि घाटों पर सुबह से धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद अपने पितरों को तर्पण देना शुरू कर दिया था। घाट पर मौजूद आचार्यों ने विधि-विधान से तर्पण की प्रक्रिया पूरी कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User