कुशीनगर में युवक की गला रेतकर हत्या:पत्नी पर आरोप, जमीन के विवाद में मारने का आरोप; दूसरी घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती
कुशीनगर के जंगल जगदीशपुर गांव में ओमप्रकाश राजभर (50) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हुई। उनका शव शनिवार सुबह 6 बजे जंगल चोरिया में केले के खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ओमप्रकाश ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी से तीन बेटियां, एक बेटा है। 18 साल पहले दूसरी महिला से शादी की, जिससे एक बेटा और एक बेटी है। ओमप्रकाश ने पुश्तैनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। पहली पत्नी को हिस्सेदारी नहीं मिली, जिससे वह नाराज थी। इसी बात पर शनिवार सुबह दोनों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पहली पत्नी ने ओमप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव में दूसरी पत्नी घायल हुई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेहोश होने से पुलिस बयान नहीं ले पाई है। आरोपी पहली पत्नी फरार है। पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों क्षेत्र की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक का घरेलू विवाद एक बड़ा कारण हो सकता है, परिवार द्वारा आरोपित की जा रही महिला फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में हर बिन्दु की पड़ताल कर रही है , जल्द खुलासा कर दिया जाएगा ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)