पारिवारिक विरासत न होती तो राहुल-अखिलेश पार्षद भी न बनते:केशव प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेस-सपा प्राइवेट कंपनी हैं, 2047 तक PM-CM पद खाली नहीं

Oct 14, 2026 - 18:05
0
पारिवारिक विरासत न होती तो राहुल-अखिलेश पार्षद भी न बनते:केशव प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेस-सपा प्राइवेट कंपनी हैं, 2047 तक PM-CM पद खाली नहीं
जालौन में बुधवार दोपहर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अहंकारी बताते हुए कहा- परिवार की राजनीतिक विरासत नहीं मिली होती तो वे पार्षद भी नहीं बन पाते, सांसद बनना तो दूर की बात है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- देश में प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद भी साल 2047 तक खाली नहीं होगा। समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कहा- विपक्षी दल राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की कोशिश अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की थी, लेकिन जनता ने भाजपा का साथ दिया है। प्राइवेट कंपनियों की तरह काम करती हैं कांग्रेस-सपा डिप्टी सीएम ने कहा- भाजपा एमएलसी चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियां परिवार आधारित प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों की तरह काम करती हैं। इसके उलट भाजपा में संगठन और तय व्यवस्था के तहत निर्णय लिए जाते हैं। अखिलेश यादव की जमानत जब्त होगी उन्होंने कहा- भाजपा में कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला संसदीय बोर्ड और संगठन की प्रक्रिया के तहत होगा। अखिलेश यादव यह तय नहीं करेंगे कि भाजपा का प्रत्याशी किस सीट से चुनाव लड़ेगा। मौर्य ने दावा किया अखिलेश यादव की जमानत जब्त होने की स्थिति बनेगी। बोले- जनता साइकिल पंचर करके देगी जवाब अखिलेश यादव के उन्हें ‘स्टूल मंत्री’ कहे जाने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव का काम अपमान करना है, लेकिन वह उनकी भाषा में जवाब नहीं देंगे। इसका जवाब उत्तर प्रदेश की जनता देगी। जनता साइकिल पंक्चर करके और कमल खिलाकर विपक्ष को जवाब देगी। आजम खान के मामले पर नहीं दिया जवाब आजम खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सवाल पूछे जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कोई जवाब नहीं दिया। डिप्टी सीएम बुधवार दोपहर 3 बजे उरई में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रयागराज-झांसी स्नातक क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें समरीन पर शादी का दबाव बना रहा था अवनीश:मां बोली- उसका खून चाहिए, योगी इंसाफ दिलाएं; लखनऊ में होटल से गिरकर हुई थी मौत योगी जी, अभी कोई और होता तो बुलडोजर चल गया होता। एक मां की लाज रख लीजिए। हमें इंसाफ दिला दीजिए। आपको आपकी मां का वास्ता। हमें उस लड़के का खून चाहिए। ये शब्द समरीन की मां सूफिया बानो के हैं। वह रोते-बिलखते हुए इंसाफ की गुहार लगा रही थीं। उन्होंने कहा कि वह 16 साल से विधवा हैं और अकेले अपने 7 बच्चों को पाल रही हैं। उनकी बेटी ने लड़के को कुछ भला-बुरा कह दिया था, तो उसने उसकी हत्या कर दी। अगर वह बेटी से इतना ही प्यार करता था, तो उससे शादी कर लेता। उसने उनकी बेटी का क्या बिगाड़ा था, जो उसकी जान ले ली। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User