कानपुर में अरोमा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित:प्रतिभागियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए किया प्रेरित

Oct 14, 2026 - 18:05
0
कानपुर में अरोमा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित:प्रतिभागियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए किया प्रेरित
कानपुर में रूमा स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड फार्मेसी में 14 से 19 अक्टूबर तक अरोमा उद्योग प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रबंधन विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में संस्थान की सुश्री हिना सिराज ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रायोजित है। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। युवा उद्यमी मयंक गहोई ने प्रतिभागियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 35 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User