पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक:उमड़े श्रद्धालु, बाली-सुग्रीव प्रसंग का वर्णन; शिवमय रहा माहौल

Oct 02, 2026 - 16:25
0
पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक:उमड़े श्रद्धालु, बाली-सुग्रीव प्रसंग का वर्णन; शिवमय रहा माहौल
प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित है। सरयू तट स्थित भक्तमाल धर्मशाला में दद्दा जी के शिष्य मंडल और गुरु परिवार के हजारों सदस्यों ने तीन दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक व पूजन किया। हजारों श्रद्धालुओं की सामूहिक साधना और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे गुरु परिवार के सदस्यों की मौजूदगी से रामनगरी का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। बाली-सुग्रीव प्रसंग का वर्णन इस अवसर पर पूज्य बड़े भैया डॉ. अनिल प्रभाकर शास्त्री जी ने श्रीराम के जीवन से जुड़े बाली-सुग्रीव प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जीवन में गलतफहमियां और अविश्वास रिश्तों में दूरी पैदा करते हैं; ऐसे में संवाद और सत्य ही संबंधों को सही दिशा देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User