पासी जन जागृति संघ की बैठक:शिक्षा, स्वास्थ्य; रोजगार, आपसी भाईचारे और महापुरुषों के बलिदान पर हुई चर्चा

Oct 10, 2026 - 14:52
0
पासी जन जागृति संघ की बैठक:शिक्षा, स्वास्थ्य; रोजगार, आपसी भाईचारे और महापुरुषों के बलिदान पर हुई चर्चा
फतेहपुर में पासी जन जागृति संघ की सामाजिक बैठक शनिवार को केवई गांव में धीरेंद्र बहादुर एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मातृशक्ति, आपसी भाईचारे और महापुरुषों के बलिदान पर चर्चा की गई। मुकेश कुमार ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखकर पढ़ाई और किताबों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मुकेश हिंद ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अंधविश्वास से दूर रहने पर जोर दिया। उन्होंने गांव-गांव में बौद्ध शाखाओं के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही। पूर्व प्रधान रामलाल ने कहा कि संगठन समाज की सबसे बड़ी ताकत है। सामाजिक बैठकों में भागीदारी से सुधार का रास्ता मजबूत होगा। बैठक में कामता प्रसाद, अभिषेक, बलराम, वेदप्रकाश, पूतन, चुनका, नीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User