गोरखपुर में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, युवक की मौत:बाइक से जाते समय धागे में फंसकर गई जान, शव लिपटकर रोए परिजन

Oct 10, 2026 - 14:52
0
गोरखपुर में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, युवक की मौत:बाइक से जाते समय धागे में फंसकर गई जान, शव लिपटकर रोए परिजन
गोरखपुर में चाइनीच मांझे से एक युवक की आधी गर्दन कट गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग की है। मृतक की पहचान सूर्यकुंड निवासी 35 साल के रमेश कन्नौजिया के रूप में हुई। घटना की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मौत की खबर मिलते ही चीख पुकार मच गई। परिजन शव को पकड़कर चीखने चिल्लाने लगे। रमेश कन्नौजिया कास्मेटिक की दुकान पर काम करता था। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि युवक की मौत हो गई है। इस घटना की जांच की जा रही है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रमेश की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक बेटी 9 साल और लड़का 5 साल का है। रमेश मोपेड से दोपहर में करीब 1 बजे कास्टमेटिक की दुकान पर जा रहे थे। वहां वह काफी समय से काम करते थे। रास्ते में हावर्ट बंधे पर उनकी गर्दन मांझे में फंस गई। जिससे उनकी आधी गर्दन कट गई। पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषिक कर दिया। घटना की सूचना पर पत्नी पुन्ना और पिता फकीरे पहुंचे। जहां रमेश का शव देखकर चीखने चिल्लाने लगे। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User