पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में होंगे शामिल:कासगंज में युवा, महिला, दिव्यांग और छूटे मतदाताओं के लिए चलेगा विशेष अभियान
कासगंज में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ‘कोई मतदाता न छूटे’ अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। अभियान के तहत युवा और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों के साथ ही ऐसे लोगों के नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे, जो किसी कारण से अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। बेघर, दिव्यांग और महिला मतदाताओं को भी अभियान के दौरान प्राथमिकता के साथ सूची में शामिल कराया जाएगा। महिला और युवा विभाग समेत कई विभाग करेंगे सहयोग जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों को पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इसमें महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग सहयोग करेंगे। अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं। खासकर युवा, महिला, दिव्यांग और अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। मतदाता सूची में नाम नहीं तो बीएलओ से लें फॉर्म जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपने मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय से भी संबंधित फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। नागरिकों को नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी भी इन कार्यालयों से मिल सकेगी। ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं फॉर्म मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी की जा सकती है। पात्र नागरिक ECINET ऐप और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 जमा कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित न रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)