पावर बैंक मिलने पर इंडिगो फ्लाइट पार्किंग बे लौटी:पैसेंजर के चेक-इन बैग में पावर बैंक मिला था, हैदराबाद से श्रीनगर जा रही थी उड़ान
हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान टेकऑफ से पहले पार्किंग बे लौट आई। यह उड़ान हैदराबाद से श्रीनगर जा रही थी। घटना मंगलवार की है। PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि पैसेंजर का पावर बैंक चेक-इन बैगेज में रखे होने की जानकारी मिलने के बाद विमान को वापस लाया गया। यह घटना RGI एयरपोर्ट पर हुई। 11 अक्टूबर को ही एक दूसरी घटना में चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में ओवरहेड बिन में रखा पावर बैंक आग पकड़ने लगा था। 11 अक्टूबर की घटना दिल्ली से चेन्नई जा रही इस उड़ान को हैदराबाद एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया था। विमान में करीब 180 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान सुरक्षित रूप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा था। इंडिगो ने बताया था कि उड़ान में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने का पता चला था। इंडिगो ने बयान में कहा था, “11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 को हैदराबाद डायवर्ट किया गया। एक ग्राहक के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने का पता चला था।” कंपनी ने कहा था कि केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की। स्थिति को काबू में कर लिया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)