पड़ुई में दुर्गा पूजा महोत्सव:11 अक्टूबर से शुरू होगा मां दुर्गा पूजा महोत्सव, समिति ने सौंपी जिम्मेदारियां

Oct 10, 2026 - 09:23
0
पड़ुई में दुर्गा पूजा महोत्सव:11 अक्टूबर से शुरू होगा मां दुर्गा पूजा महोत्सव, समिति ने सौंपी जिम्मेदारियां
पड़ुई। पलिया लोहानी क्षेत्र के पड़ुई में मां दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जय मां सर्वा श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से 11 अक्टूबर से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सचिन पंडित को प्रबंधक, रजनीश पांडेय को उपाध्यक्ष, आदर्श पंडित को अध्यक्ष और अविरल पांडेय को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, राम सुलभ पांडेय, दुर्गेश पांडेय, अनिल पांडेय और राहुल मिश्रा को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश पांडेय, राम प्रकाश पांडेय और विकास मिश्रा को संचालक बनाया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनाने और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना का अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User