पेड़ से लटका मिला MP के युवक का शव:इटावा में 8-10 दिन पुरानी बॉडी में पड़े कीड़े, आधार कार्ड से हुई पहचान

Oct 14, 2026 - 15:57
0
पेड़ से लटका मिला MP के युवक का शव:इटावा में 8-10 दिन पुरानी बॉडी में पड़े कीड़े, आधार कार्ड से हुई पहचान
इटावा में चंबल नदी के बीहड़ में झाड़ियों के बीच पेड़ से गमछे के सहारे युवक का शव बरामद हुआ। मवेशी चरा रहे चरवाहों की नजर शव पर पड़ने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, शव लगभग आठ से दस दिन पुराना लग रहा था और काफी खराब स्थिति में था। मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई, जो ठेली लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह सात दिन पहले घर से निकला था। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला बढ़पुरा थाना क्षेत्र में उदी गांव के पास का बताया जा रहा है। तस्वीरें देखिए - मामला विस्तार से पढ़िए - बढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उदी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर चंबल नदी के पास बीहड़ की झाड़ियों में एक पेड़ से गमछे के सहारे लटका अधेड़ का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार को मवेशी चरा रहे चरवाहों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कुछ चरवाहे चंबल नदी के पास बीहड़ में अपने मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों के बीच स्थित बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे लटके एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही बढ़पुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह और उदी चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय चौकीदारों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव पुलिस के अनुसार, शव लगभग आठ से दस दिन पुराना लग रहा है। काफी दिन बीत जाने के कारण शव अत्यधिक खराब स्थिति में पहुंच चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर बारीक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान मृतक की जेब से मिले पर्स में रखे आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मुन्नेश (45 वर्ष), पुत्र हरनाथ, निवासी बीटीआई रोड, सावित्री नगर (थाना देहात कोतवाली, जिला भिंड, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। उनका पैतृक गांव बिलाव (थाना ऊमरी, जिला भिंड) है। पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि मुन्नेश करीब सात दिन पहले घर से निकले थे, हालांकि परिजनों ने थाने में कोई गुमसुदगी दर्ज नहीं कराई थी। मृतक भिंड में गोलगप्पे की ठेली लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User