सफाई कर्मचारियों का वेतन 13 से बढ़कर 15 हजार होगा:नगर आयुक्त ने काम पर लौटने की अपील की, कंपनी से हुई बात
फिरोजाबाद में मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों को मनाने के लिए बुधवार दोपहर 2 बजे नगर निगम के अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता कर धरना समाप्त करने और काम पर लौटने की अपील की। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने बताया कि कर्मचारियों की मानदेय वृद्धि की मांग पर सहमति बन गई है। 13 हजार रुपये के स्थान पर 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कर्मचारियों की मांगों को माना गया नगर आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में संबंधित कंपनी से बातचीत हुई है। कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की व्यवस्था की जाएगी। कुशल और अकुशल कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को मान लिया गया है, लेकिन वेतन वृद्धि लागू करने से पहले आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फाइल पर काम चल रहा है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर काम पर लौटें, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं, कई दिनों से कर्मचारियों के धरने पर बैठने के कारण डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। अब कर्मचारियों की वापसी और वेतन वृद्धि की प्रक्रिया पूरी होने पर निगाहें टिकी हैं। 15 हजार रुपये वेतन की उम्मीद कर्मचारी लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब 13 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने पर सहमति बनने की बात सामने आई है। हालांकि, नगर आयुक्त के मुताबिक वेतन वृद्धि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लागू होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)