पेंशनरों को कोषागार जाने से मुक्ति, जीवन प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन:डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए हेल्प डेस्क बनेगी, जन सुविधा केंद्र से भी सुविधा
सोनभद्र के पेंशनरों को अब डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने मोबाइल फोन, परिवार के सदस्य के मोबाइल, जन सुविधा केंद्र, कंप्यूटर सेंटर या साइबर कैफे से ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में 14 अक्तूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें पांच नवंबर 2026 को होने वाले अभियान के मद्देनजर पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी देने और उनकी सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि पेंशनर स्वयं अथवा परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल एप या पोर्टल के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए नजदीकी जन सुविधा केंद्र, कंप्यूटर सेंटर या साइबर कैफे की भी मदद ली जा सकती है। इस व्यवस्था से विशेष रूप से उन बुजुर्ग पेंशनरों को राहत मिलेगी, जिन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार तक पहुंचने में परेशानी होती है। वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रक्रिया की जानकारी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एनआईसी सोनभद्र की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। पेंशनर इसे sonbhadra.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कोषागार, सोनभद्र से भी एसओपी प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पेंशनरों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर इसका लाभ उठा सकें। ऑनलाइन व्यवस्था का उद्देश्य पेंशनरों को अनावश्यक भागदौड़ से बचाना और जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)