राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष ने मां दुर्गा की आरती उतारी:जनशक्ति से समाज के उत्थान पर जोर दिया, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

Oct 17, 2026 - 14:13
0
राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष ने मां दुर्गा की आरती उतारी:जनशक्ति से समाज के उत्थान पर जोर दिया, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर कोन ब्लॉक के मझली पट्टी ग्राम में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल रहा। यहां शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे पहुंचे राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने मां दुर्गा की विधि-विधान से आराधना की और आरती उतारकर जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने आदिशक्ति मां दुर्गा की महिमा का वर्णन करते हुए समाज के उत्थान में जनशक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा और समर्पण की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक उत्थान जनशक्ति के बल पर ही संभव है। जब लोग आपसी सहयोग, एकता और सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ते हैं, तब सामाजिक चुनौतियों का समाधान निकालना आसान होता है। समाज की प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए योगदान देना चाहिए। उन्होंने नवरात्र को शक्ति की उपासना के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का पर्व बताया। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को एकजुट करने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मां दुर्गा की आराधना के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। पूजा-अर्चना और आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन में पूर्व प्रधान सोनू सिंह, जगत सिंह, महेश तिवारी, कुंवर साहब मिश्रा, राज कुमार जायसवाल, मनोज दमकल, जग्गे सिंह और बाबा तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User