फैजान खान बने आसपा के रामपुर नगर अध्यक्ष:जिलाध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र, संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी

Sep 30, 2026 - 15:01
0
फैजान खान बने आसपा के रामपुर नगर अध्यक्ष:जिलाध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र, संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए फैजान खान को रामपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के निर्देश पर की गई है। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पक्का पुल (घेर हसन खान) निवासी फैजान खान को नगर पालिका रामपुर क्षेत्र की कमान सौंपते हुए बहुजन समाज को संगठित करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। जारी नियुक्ति पत्र में उनसे डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को विस्तार देने की अपेक्षा की गई है। फैजान खान की इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में रामपुर नगर क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और गतिविधियां और अधिक मजबूत होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User