फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद:चंदा रानी जैन ट्रस्ट ने 200 लोगों को निःशुल्क भोजन बांटा

Oct 09, 2026 - 21:01
0
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद:चंदा रानी जैन ट्रस्ट ने 200 लोगों को निःशुल्क भोजन बांटा
लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण प्रभावित जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चंदा रानी जैन ट्रस्ट ने मानवीय पहल की। ट्रस्ट के माध्यम से करीब 200 लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद लोगों ने भोजन को प्रेम और संतोष के साथ ग्रहण किया। भोजन प्राप्त करने वाले लोगों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाबू कैलाश चंद्र जैन के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया गया। ट्रस्ट का उद्देश्य संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और समाज में मानवता एवं परोपकार की भावना को मजबूत करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User