व्हाइट हाउस में डांडिया उत्सव में महिलाओं ने किया गरबा:डॉली गुप्ता और सिम्मी अग्रवाल संयुक्त रूप से बनीं ‘डांडिया क्वीन मेरठ’

Oct 09, 2026 - 21:01
0
व्हाइट हाउस में डांडिया उत्सव में महिलाओं ने किया गरबा:डॉली गुप्ता और सिम्मी अग्रवाल संयुक्त रूप से बनीं ‘डांडिया क्वीन मेरठ’
मेरठ कैंट स्थित व्हाइट हाउस में अक्षय बंधन संस्था की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गुजराती और राजस्थानी पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोल और गरबा की धुन पर जमकर डांडिया किया। पारंपरिक के साथ फिल्मी गीतों पर भी महिलाओं ने नृत्य कर उत्सव में लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में ‘ढोली तारो’, ‘छोगड़ा तारा’ और ‘सबसे बड़ा तेरा नाम शेरावाली’ जैसे गीतों पर महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। उत्सव के दौरान संयोजिका रेखा अग्रवाल और राखी गोयल ने पुष्पवर्षा की, जिससे कार्यक्रम की छटा देखते ही बनी। वहीं, संस्था की वरिष्ठ सदस्य नेहा अग्रवाल ने मंगल तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। गणेश वंदना से हुई शुरुआत, डांडिया क्वीन का खिताब दिया कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की अध्यक्ष अनु गोयल और अंशु ने गणेश वंदना और मां दुर्गा की आरती के साथ की। उत्सव में डांडिया नृत्य में शानदार प्रदर्शन के लिए डॉली गुप्ता और सिम्मी अग्रवाल को संयुक्त रूप से ‘डांडिया क्वीन मेरठ’ का खिताब दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सलोनी रस्तोगी ने किया। भारतीय संस्कृति से जुड़ने का मिलता है अवसर संस्था की अध्यक्ष अनु गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रम संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने के साथ महिलाओं को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और नवरात्रि व दशहरे की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों और अतिथियों ने चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में अनु गोयल, अंशु, रेखा अग्रवाल, राखी गोयल, मीनू अग्रवाल, अल्पना, साक्षी, शिवानी गोयल, खुशबू गुप्ता, निशा गोयल और रेनू गोयल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User