फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद:सिविल डिफेंस टीम चला रही राहत अभियान, बांटी खाद्य सामग्री और दवाएं
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सिविल डिफेंस की टीम राहत अभियान चला रही है। रविवार को प्रखंड लोहिया नगर की टीम ने मामा कॉलोनी, दाउदनगर और विष्णु विहार कॉलोनी समेत प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री, शुद्ध पेयजल और जरूरी दवाएं बांटी गईं। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देश पर अभियान चलाया गया। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। जरूरतमंदों की मदद में जुटे स्वयंसेवक अभियान में स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतु राज रस्तोगी, डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डन डॉ. पंकज कुमार और स्टाफ ऑफिसर कमलेश सिंह शामिल रहे। सिविल डिफेंस के वार्डन और स्वयंसेवक प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। टीम का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार आवश्यक सहायता से वंचित न रहे। संगठन के लोग शामिल हुए अभियान में शोएब जलाली, दिलशाद अहमद, अनुभव द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय, सनत कुमार, अमिताभ राय, अनुज शर्मा, छोटेलाल, मुकेश सिंह, पंकज वर्मा, हरिपाल यादव, अनिल कुमार, अमित शर्मा, फूल कुमारी और परमजीत सिंह समेत अन्य स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)