फैजुल्लागंज में जरूरतमंदों की मदद:H.K. राहत फाउंडेशन ने फल और पानी वितरित किए

Oct 15, 2026 - 12:19
0
फैजुल्लागंज में जरूरतमंदों की मदद:H.K. राहत फाउंडेशन ने फल और पानी वितरित किए
लखनऊ में एच.के. राहत फाउंडेशन की ओर से फैजुल्लागंज क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को फल और पीने के पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस पहल के माध्यम से लोगों की सहायता करने के साथ सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया। फाउंडेशन के संस्थापक अशरफ सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्य में संस्था के सदस्य अकरम सिद्दीकी और हाफिज शुऐब ने सक्रिय भूमिका निभाई। सदस्यों ने जरूरतमंदों तक फल और पानी पहुंचाकर उनकी सहायता की। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की मदद करना तथा कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े रहना है। संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना जरूरी है। इस तरह की पहल से सामाजिक जिम्मेदारी और इंसानियत के मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User