हत्यारोपी मॉडल बोली- शिवा ने सुसाइड किया था:मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा; 12 घंटे में नेपाल से 3 वीडियो जारी किए

Oct 15, 2026 - 12:19
0
हत्यारोपी मॉडल बोली- शिवा ने सुसाइड किया था:मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा; 12 घंटे में नेपाल से 3 वीडियो जारी किए
लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो सामने आया है। नेपाल भाग चुकी श्रद्धा का पिछले 12 घंटे में यह तीसरा वीडियो है। गुरुवार को जारी इस वीडियो में वह कह रही है- वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से देखा उसे कूदते हुए। अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे तो सब कुछ निकलेगा। उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है। ऐसा नहीं है कि हम लोग परेशान नहीं हैं। उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी। मेरी तबीयत बहुत खराब हो गई थी, क्योंकि मेरे घर से किसी ने सुसाइड अटेम्प्ट किया, तो मेरी हालत खराब होना स्वाभाविक है। 7 अक्टूबर की घटना यह 7 तारीख की घटना है, जिस दिन शिवा ने एक चाय वाले के थ्रू कपूरथला में... कपूरथला मेन चौराहे पे एक चाय वाला है, जहाँ पे हम लोग अक्सर चाय पिया करते थे, उसके थ्रू उसने मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। शिवा शर्मा से मेरी, मान के चलिए, छह-सात दिनों से कोई बातचीत नहीं हो रही थी 7 तारीख के पहले। पाँच-छह दिन से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। उसने चाय वाले के थ्रू मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। उसमें वह बहुत रो रहा था। फिर मैंने उसको कॉल किया अपने नंबर से दो बार। उसकी उस वक्त कॉल नहीं उठी। 2:00 बजे रात में शिवा की कॉल आती है। मैंने पूछा, क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि, 'कहाँ हो?' मैंने कहा, 'मैं दैनिक पे खड़ी हूँ।' वह दैनिक पर आता है अपनी बीएमडब्ल्यू से, मुझसे मिलता है। उसने कॉल पर भी बोला, अगर कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो उसमें यह होगा कि उसने कॉल पर बोला है कि, बाबू मैं आता हूँ, ठीक है? वह आया, मेरे साथ बातचीत किया। बीयर पिया हुआ था बहुत ज्यादा, ठीक है? हम लोग पैडलर्स कैफ़े गए। पैडलर्स कैफ़े में उसने मेरे लिए माचा मंगाया और मेरे ड्राइवर के लिए भी उसने जूस वगैरह ऑर्डर किया, अपना खुद भी लिया। उसके बाद वह उस वक्त मेरे साथ घर पे गया। हम लोग जैसे ड्राइव करते थे, ड्राइव कर के घर पे गया। वह मेरी गाड़ी चला रहा था, उसकी गाड़ी मेरा ड्राइवर चला रहा था, ठीक है? बहन के आने और दोस्तों से मिलने का जिक्र उसके बाद 7 तारीख के बाद 8 तारीख को... नवरात्रि आने वाली थी धीरे से, 11 को नवरात्रि थी। 8 तारीख को मेरी बहन वही पूजा से रिलेटेड बात करने के लिए 8 तारीख को मेरे घर आती है। 8 तारीख को सुबह वह मेरे घर आती है। मेरी बहन का तो इस केस से कोई रिलेशन ही नहीं है। मेरी बहन तो शिवा को अच्छे से जानती तक नहीं थी। अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो ना शिवा से उसकी कोई बातचीत थी, ना कुछ। वह बहुत कम जानती थी शिवा शर्मा को। मेरी बहन को तो... मेरी बहन का तो मतलब कोई मतलब ही नहीं था। वह तो इतने दिनों बाद मेरे घर आई थी, ठीक है? और 8 तारीख को जब मेरी बहन आती है, उसके बाद भी हम लोग चिल करते हैं, सब कुछ ठीक रहता है। हम लोग घूमने जाते हैं। शाम को शिवा शर्मा के कुछ फ्रेंड्स आते हैं, जिसमें से एक का नाम अश्विनी मिश्रा था और दूसरा हर्ष था। अगर शिवा शर्मा पे किसी भी प्रकार का कोई टॉर्चर हो रहा होता या कुछ भी हो रहा होता, तो उनके दोस्तों ने यह जा के क्यों नहीं बताया पुलिस में कि टॉर्चर हो रहा है? ऐसा कोई भी टॉर्चर नहीं था, ऐसा कुछ भी नहीं था शिवा के साथ। शिवा और हम खुश थे, बहुत अच्छे से थे। क्योंकि शिवा शर्मा को मैं सिर्फ दो महीने से जानती थी, चार महीने से तो वह मेरा दोस्त था। पिछले यह दो महीनों से हम रिलेशनशिप में थे, हम उसको जानते थे, ठीक है? वह... यह उनकी माँ ने कहा कि वह मेरे साथ लिव-इन में रहता था। कभी वह 15 दिन रहता था, कभी वह दो से चार दिन गायब था, ऐसा करता था। मेरे से मिलने से पहले, पाँच दिन पहले से जब हमारी बात नहीं हो रही थी, तो उस वक्त वह केदारनाथ गया था या कहीं गया था अपनी बहन और जीजा के साथ घूमने के लिए। कर्ज और सुसाइड की आशंका का दावा मेरे पास कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट्स हैं जो मैं आप लोगों से साझा करूँगी। उस स्क्रीनशॉट में भी साफ़-साफ़ दिख रहा है कि शिवा पे इतना कर्जा... इतना कर्जा हो गया था, 15 से 20 लाख के कर्जे चल रहे थे। जब भी वह हम लोग के साथ बैठता था, उसपे कर्जदारों के फ़ोन आने लगते थे। उसकी अगर कॉल डिटेल्स निकलेगी, मैंने शिवा शर्मा का फ़ोन पुलिस के पास भिजवाया है, अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेगी, उसमें सारी चीजें चेक होंगी, तो उसमें शिवा शर्मा के पास बहुत सारे कर्जदारों के फ़ोन आ रहे थे। वह कर्जे से इतना... इतना परेशान हो गया था कि वह मुझसे कहता था कि अगर... 'अगर मैं कर्जा नहीं चुका पाया तो मैं सुसाइड भी कर सकता हूँ।' ठीक है? वह बहुत परेशान रहता था, लेकिन उस वक्त हम उसकी बातों को लाइटली ले रहे थे। आप खुद सोचिए कि कोई लड़की मार कर के किसी को अपने ही फ्लैट से क्यों नीचे फेंक देगी, ठीक है? तो प्लीज मेरी मीडिया से यह रिक्वेस्ट है कि ऐसी चीजें मत फैलाइए, ऐसा रूमर किसी के बारे में मत फैलाइए। मेरी वह कंडीशन नहीं थी क्योंकि जब हमारा ड्राइवर और हम लोग लेके भाग-दौड़ कर रहे थे, उस वक्त वहाँ पे उसकी मम्मी आती हैं। मम्मी को कॉल किया, 112 पे कॉल किया, 108 पे कॉल किया। उसकी मम्मी आती हैं और उसकी मम्मी आ के वहाँ पे मेरे ड्राइवर को मारपीट करने लगती हैं, जो कि उस हॉस्पिटल के कैमरे में रिकॉर्ड होगा, ठीक है? और बिना कुछ जाने उन्होंने सीधा हत्या का आरोप हम लोगों पे लगा दिया। मतलब बिना कुछ सोचे-समझे उन्होंने सीधा हत्या का ब्लेम कर दिया। इतना बड़ा ब्लेम कर दिया हम लोग पे जो शायद हम लोग जिंदगी भर उस ब्लेम से बाहर नहीं आ पाएँगे, ठीक है? 8 और 9 अक्टूबर की घटनाओं का जिक्र तो 8 तारीख को भी हम लोग... 9 तारीख को भी हम लोग नॉर्मल रहते हैं। 8 तारीख को घूमते-फिरते हैं, लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं। जिसमें शिवा शर्मा से उनकी माँ से, उनके जीजा से, उनकी बहन से कई बार बात भी होती है, मेरे सामने कॉल आ रही थी, बातचीत होती है, ठीक है? फिर 9 तारीख को वह डिप्रेशन में था, क्या था मुझे खुद भी नहीं पता। जब हम लोग सो के उठते हैं, हम लोग बाहर जो है ड्राइंग रूम में चाय बाहर निकलवाते हैं। शिवा वॉशरूम के लिए अंदर जाता है, लेकिन कभी भी शिवा वॉशरूम के लिए जाता था तो मेरा मेन गेट नहीं बंद करता था। जैसे ही उसने मेन गेट बंद किया, क्योंकि उसने पहले ही बताया था कि इतने सारे कर्जे थे, मेरे दिमाग में डाउट था कुछ, मैंने तुरंत अपनी बहन को भेजा कि जल्दी से जा के देखो यह क्या कर रहा है। जितनी देर में मेरी बहन गेट खोलती, उसने बालकनी से छलांग लगाई। तो ऐसा नहीं है कि आपने अपना बेटा खोया है, मैंने भी अपना बंदा खोया है। मैं भी बहुत परेशान हूँ। प्लीज मीडिया से मेरी यह रिक्वेस्ट है मुझे परेशान ना करें, प्लीज। क्योंकि अभी आपने एक जान खोई है, अगर आप लोग ऐसे टॉर्चर करते रहे तो मैं खुद सुसाइड कर लूँगी। सच में मैं सुसाइड कर लूँगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User