फैजुल्लागंज में सिविल डिफेंस का राहत अभियान:बाढ़ प्रभावित कॉलोनियों में बांटा राशन और दवाएं, लोगों की समस्याएं सुनीं
लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस), प्रखंड लोहिया नगर की टीम लगातार राहत एवं सेवा कार्यों में जुटी हुई है। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, लखनऊ के आदेशानुसार रविवार को टीम ने मामा कॉलोनी, दाउदनगर, विष्णु विहार कॉलोनी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में राहत अभियान चला। इस दौरान ऋतु राज रस्तोगी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन, डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी तथा डिप्टी डिविजनल वार्डन डॉ. पंकज कुमार ने स्टाफ ऑफिसर कमलेश सिंह के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास किया। बाढ़ एवं जलभराव से जूझ रहे परिवारों को खाद्य सामग्री, शुद्ध पेयजल और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उनकी सहायता के लिए टीम पूरी तत्परता से कार्य करती रहेगी। सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश कर रहे वार्डन लगातार राहत कार्यों में जुटे नागरिक सुरक्षा के वार्डन जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। टीम का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार राहत और आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे। इस अभियान में वार्डन एवं पदाधिकारियों शोएब जलाली,दिलशाद अहमद,अनुभव द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय,सनत कुमार, अमिताभ राय, अनुज शर्मा, छोटेलाल, मुकेश सिंह, पंकज वर्मा, हरिपाल यादव, अनिल कुमार, मोनिश, मोहम्मद सिराज,मो0 अनीश,वरुण , सौरभ अग्रवाल, ऋषि श्रीवास्तव, विमल वर्मा, चेतन मिश्रा, वरुण, आमिर अब्बास, डॉ ओंकार,आकाश, अमित शर्मा, फूल कुमारी, परमजीत सिंह सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)