फाइनेंस कंपनी के 3कर्मचारियों पर 3.68लाख के गबन का अरोप:बरुआसागर में किस्तों की रकम में हेराफेरी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
झांसी के बरुआसागर में IIFL फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों पर 3 लाख 68 हजार 625 रुपए के गबन का आरोप है। यह रकम उपभोक्ताओं से वसूली गई किस्तों की थी। कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कंपनी के एरिया ब्रांच मैनेजर अनुज कुमार ने राहुल, संदीप और यदुवीर सिंह पर आरोप लगाया है। ये तीनों सीआरओ थे, जिनका काम किस्तों की रकम कंपनी के खाते में जमा कराना था। कंपनी के ऑडिट में 3,68,625 रुपए का हिसाब नहीं मिला। आरोप है कि कर्मचारियों ने रकम हड़प ली और शाखा आना बंद कर दिया। अनुज कुमार ने 27 अगस्त 2026 को कर्मचारियों से बकाया रकम जमा करने को कहा, पर उन्होंने मना कर धमकी भी दी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल, एसएसपी झांसी और थाना प्रभारी को शिकायत भेजी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सब-इंस्पेक्टर बीरपाल सिंह परमार मामले की जांच कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)