स्टेट अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न:कानपुर मंडल ने जीता कांस्य पदक, सुहानी और अमीषा ने लिए 8 विकेट

Oct 19, 2026 - 15:52
0
स्टेट अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न:कानपुर मंडल ने जीता कांस्य पदक, सुहानी और अमीषा ने लिए 8 विकेट
मुरादाबाद में संपन्न हुई 70वीं स्टेट अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कानपुर नगर की एएस क्रिकेट एकेडमी की तेज गेंदबाज सुहानी तिवारी और अमीषा गौतम ने दो मैचों में आठ विकेट लेकर विपक्षी टीमों के बल्लेबाजी क्रम को उबरने का मौका नहीं दिया। वहीं, विधि जायसवाल ने बल्लेबाजी में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। एनआईएस और मेजर ध्यानचंद क्रिकेट स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई के पूर्व कोच प्रमोद पाटिल के मार्गदर्शन में तीनों खिलाड़ी पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी आगे बढ़ रही हैं। उनका लक्ष्य देश के लिए खेलना है। खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से फिट रखने की जिम्मेदारी पूजा पाटिल संभाल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User