फांसी की सजा के बाद मुस्कान के घर पर सन्नाटा:फैसला आने के बाद घर से बाहर नहीं निकला कोई, परिवार ने नहीं खोला गेट
देशभर में चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में बुधवार को जिला जज ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड यानी फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले के बाद गुरुवार को मुस्कान के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। परिवार से बात करने के लिए जब उनके घर पहुंचकर संपर्क करने की कोशिश की गई तो घरवालों ने गेट तक नहीं खोला। आसपास के लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि फैसला आने के बाद से मुस्कान के घर से कोई बाहर नहीं आया है। न ही किसी ने घर का गेट खुलते देखा है। लोगों के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही हैं। इससे पहले बुधवार को सजा सुनाए जाने से पहले मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा था कि अदालत जो भी फैसला सुनाएगी, उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने कैमरे पर आने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बातचीत में उन्होंने साफ कहा था कि वह मुस्कान से नहीं मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह पीहू की परवरिश कर रही हैं और उसका पूरा ध्यान रख रही हैं। कविता रस्तोगी ने स्पष्ट किया था कि वह न तो पीहू को मुस्कान से मिलवाना चाहती हैं और न ही खुद मुस्कान से मिलना या उससे बात करना चाहती हैं। बुधवार को अदालत से मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद गुरुवार को उनके घर पर परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। थाने में लिखित पत्र देकर जताई थी दूरी बनाए रखने की बात मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने बताया था कि उन्होंने इस संबंध में थाने में लिखित पत्र भी दिया है। उनका कहना था कि जब तक अदालत की ओर से ऐसा करने के लिए नहीं कहा जाता, तब तक वह मुस्कान से मिलने नहीं जाएंगी। साथ ही, वह पीहू को भी मुस्कान से नहीं मिलवाएंगी। उन्होंने कहा था कि इस मामले में वह अदालत के निर्देशों का इंतजार करेंगी और फिलहाल मुस्कान से दूरी बनाए रखना चाहती हैं। सौरभ की मौत पर जताया था दुख, कहा- ऐसा नहीं करना चाहिए था कविता रस्तोगी ने सौरभ की मौत पर दुख जताते हुए कहा था कि उन्हें भी सौरभ से काफी लगाव था। मुस्कान को ऐसा नहीं करना चाहिए था। सौरभ की मौत से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है। उनकी बातों से साफ था कि वह इस घटना से दुखी हैं और परिवार पर पड़े इसके असर को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने मुस्कान के कृत्य को गलत बताते हुए सौरभ के प्रति अपने लगाव की बात भी कही थी। बोलीं- घर में मुस्कान के भाई-बहन और पीहू, सभी के भविष्य की चिंता मुस्कान की मां ने बताया था कि घर में मुस्कान के भाई-बहन और पीहू हैं। उन्हें सभी के भविष्य की चिंता है। वह नहीं चाहतीं कि इस घटना का असर परिवार के दूसरे बच्चों के भविष्य पर पड़े। इसी वजह से उन्होंने मुस्कान से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। उनका कहना था कि इस घटना के कारण परिवार के दूसरे बच्चों को परेशानी न झेलनी पड़े और उनके भविष्य पर कोई नकारात्मक असर न हो। कविता रस्तोगी के मुताबिक, फिलहाल उनका पूरा ध्यान पीहू की परवरिश और उसके भविष्य पर है। वह पीहू को सुरक्षित माहौल में बड़ा करना चाहती हैं और उसकी जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह नहीं चाहतीं कि मुस्कान के मामले का असर परिवार के दूसरे बच्चों की जिंदगी पर भी पड़े। इसी कारण उन्होंने मुस्कान से मिलने और पीहू को उससे मिलवाने से दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)