डीएम ने अभ्युदय कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर तैयारी जानी:औरैया में विद्यार्थियों से संवाद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश दिए
औरैया में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गुरुवार को शाम चारा बजे तिलक महाविद्यालय स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों से उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कक्षाओं में जाकर छात्रों से पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने छात्रों की समस्याएं भी जानीं। अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा, उपयोगी सामग्री और सही मार्गदर्शन दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मौके देना है। यह योजना छात्रों के सपनों को पूरा करने में मदद कर रही है। उन्होंने छात्रों को लगन से पढ़ाई करने और कोचिंग सेंटर की सुविधाओं का पूरा फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर बृहमानंद, नायब तहसीलदार सदर समेत कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)