पहासू में मिशन शक्ति अभियान:एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात जागरूकता की कमान
बुलंदशहर में पहासू स्थित आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जागरूकता सत्र के दौरान छात्राओं को हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की जरूरत, यातायात संकेतों की पहचान और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने के नियम बताए गए। उन्हें समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के बाद महिला एनसीसी कैडेट्स ने स्वयं आगे आकर यातायात संचालन में सहयोग किया। छात्राओं ने आम लोगों और वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की इस पहल की सराहना की। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कहा कि ऐसे अभियानों से छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)