देवरिया कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत:प्रेम प्रसंग या प्रताड़ना की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस
देवरिया के बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजना (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार शाम वह कॉलेज के शौचालय के पास बेहोश मिली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को प्रेम प्रसंग या किसी तरह की प्रताड़ना की आशंका है। सदर कोतवाली पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है, ताकि मौत की वजह पता चल सके। संजना खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरहरा गांव की रहने वाली थी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह कॉलेज परिसर में बेहोश मिली थी। रात में परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली, जिससे परिवार में मातम छा गया। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)